उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के जीटी रोड स्थित गांव लधौआ के पास रविवार को साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद कर फरार हो गया। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से बुजुर्ग के परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव लधौआ निवासी 65 वर्षीय चंद्रपाल सिंह रविवार की शाम घर से साइकिल द्वारा अकराबाद जा रहे थे। साइकिल गांव के बाहर निकली थी। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को रौंद दिया और मौके से भाग निकला। हादसे बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य व ग्रामीणों मौके पर आ गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, अकराबाद पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । रात्रि में ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

