उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ में सोमवार को एक और प्रेमी कहानी का अंत हो गया। प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर इलाका पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड पहुंच पहुंच गया। साक्ष्य एकत्र कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। परिजन बेहाल हैं।

आम के बाग में पेड़ से लटके मिले दोनों के शव ?
जानकारी के मुताबिक, हरदुआगंज थाना इलाके के गांव बरौठा निवासी 28 वर्षीय रविंद्र अपने पिता के साथ खेती करता था। गांव में ही उसका आम का बाग है। वहीं 24 वर्षीय शबनम उर्फ शब्बो पढ़ाई खत्म करने के बाद घर में ही रहती थी। लड़की के पिता का लगभग दो महीने पहले इंतकाल हो चुका है। युवक युवती के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और गांव में भी इस बात की चर्चा है। लेकिन अलग अलग समुदाय से होने के कारण दोनों के परिवार वालो को एतराज था। जिसके चलते दोनों ने आम के बाग में एक ही पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ?
दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के चलते दौड़ी पुलिस ?
लड़का और लड़की दोनों अलग अलग समुदाय के हैं। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, तो एसपी देहात शुभम पटेल समेत, थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से मृतकों के बारे में जानकारी एकत्र की। जिसमें ग्रामीणों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात बताई है।
फारेंसिक टीम ने भी मौके से जुटाए साक्ष्य ?
पुलिस को प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले। लेकिन अलग अलग समुदाय के होने के कारण ऑनर किलिंग की आशंका भी है? घटनास्थल से फारेंसिक टीम और डॉग स्कवायड ने जांच पड़ताल के साथ साक्ष्य एकत्र किए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। लेकिन फारेंसिक टीम ने सारे साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद मौत की का सही स्पष्ट हो सकेगा और फिर आगे की कार्यवाही की जाएगी।