अलीगढ़ की बड़ी खबरें | thekhabarilaal | Aligarh Ki Badi Khabren

 

सड़क हादसे में युवक की मौत
अलीगढ़ के थाना चंडौस इलाके के गांव रामपुर शाहपुर निवासी 58 वर्षीय रईस खान पुत्र मोहम्मद इशाक खाँ 6 अक्टूबर को ट्रैक्टर लेकर कस्बा चंडौस जा रहे थे। कस्बा से कुछ ही दूरी पर पहुंचे ही थे, तभी अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो कर पलट गया। जिसके नीचे दबने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। आनन-फानन में ट्रैक्टर को सीधा कर घायल को बाहर निकाला । साथ ही उपचार के लिए मेडिकल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, 8 बेटे और एक बेटी को रोते बिलखते छोड़ा है। उधर, पुलिस ने  पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



घर में काम कर रही किशोरी को सर्प डंसा, मौत

अलीगढ के थाना क्वार्सी इलाके के नगला किला में घर की सफाई कर रही किशोरी की सांप के डँसने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव नगला किला निवासी 12 वर्षीय सहूगी खातून पुत्री मोहम्मद. सलाउद्दीन बुधवार को घर में सफाई कर रही थी। तभी सर्प ने उसे डंस लिया। किशोरी के शोर मचाने पर को परिजन और पड़ोसी एकत्र हो गए। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। गंभीर हालात में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। जहां शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

तमंचे की बट मारकर फोड़ा बजरंगदल कार्यकर्ता का सिर

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद में शुक्रवार रात्रि तमंचे की बट मारकर बजरंगदल के कार्यकर्ता का सिर फोड़ दिया। घायल घटना के समय दो पक्षों में विवाद होने पर वह बीच-बचाव करने गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दे डाली। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।जानकारी के मुताबिक, बरौला निवासी आकाश शर्मा बजरंगदल का कार्यकर्ता है। शुक्रवार की रात वह घर से बाइक लेकर बारहद्धारी स्थित दुकान से खरीदारी के लिए जा रहा था। रास्ते में दो पक्षों में विबाद हो रहा था।

इस पर आकाश दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराने रुक गया। आरोप है कि तभी एक पक्ष ने गाली गलौज करते हुए आकाश पर हमलावर हो गया और तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। मारपीट में आकाश का सिर फूट गया। शोर शराबा सुनकर राहगीर एकत्र हो गए। घटना के बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से भाग गए। उधर, सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बन्नादेवी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

हेल्पर की सड़क हादसे में मौत 

अलीगढ़ के थाना गोंडा इलाके के गांव भूरिया की गढी निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह अपने गांव के ही रहने वाले ट्रक चालक मनोज कुमार पुत्र शिवदान सिंह के साथ द्रक पर काम करता था। शुक्रवार की शाम टप्पल अनाज मंडी में अपने ट्रक को लोड करके खड़ा कर चला था, तभी अज्ञात वाहन उसको रौंदते हुए भाग गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ा है।



नवविवाहिता का फन्दे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

जनपद एटा  के थाना सकरौली इलाके के गांव ओझा निवासी अमर सिंह ने अपनी 22 वर्षीय बेटी बीनेश की शादी बीती  7 फरवरी को अलीगढ़ के थाना  हरदुआगंज के गांव नगला दिलीप जलाली निवासी टिंकू पुत्र सरदार सिंह के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। आरोप है ससुरालीजन इससे संतुष्ट नही ठगे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार ससुरालीजन को समझाया। लेकिन उत्पीड़न बंद नही हुआ। शनिवार को उसका शव फन्दे से लटका मिला। जानकारी पर मायके पक्ष से परिजन यहां आ गए। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने पति सहित 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देदी है। घटना के बाद सभी फरार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: