अलीगढ़ की बड़ी खबरें | thekhabarilaal | Aligarh Ki Badi Khabren

हाथरस के किसान की सड़क हादसे में मौत 

अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके जीटी रोड पर पनेठी के पास भारी वाहन ने सिंघाड़े से लदे टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में जनपद हाथरस के किसान की मौत हो गई। जबकि टेम्पो चालक हादसे के बाद से फरार हो गया। खबर पाकर परिजन अलीगढ़ आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की खबर से परिजन बेहाल है।


जानकारी के मुताबिक, जनपद हाथरस के थाना हसायन के गांव नगला सकत के रहने वाले 65 वर्षीय रमेश किसान थे। परिवार में नो बच्चे हैं। उनकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि रमेश ने सिंघाड़े की खेती की थी। मंगलवार रात्रि गांव के रहने वाले टेम्पो चालक सोमवीर के साथ धनीपुर मंडी में सिंघाड़े बेचने जा रहे थे। टेम्पो पनेठी के पास पहुंचा था। तभी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की तलाशी के दौरान मिले कागजात के जरिये परिजनों को हादसे की जानकारी दी।



मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अलीगढ़ आ गए। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद टेंपो चालक गायब है। उसको काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी उसकी नही मिली है। वहीं, मृतक ने अपने पीछे 5 बेटी और 4 बेटों को रोते बिलखते छोड़ा है।

 

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पिछले दिनों गर्भ में बच्चे की हो चुकी है मौत !

अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं, मायका पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पिछले दिनों मृतका के गर्भ में बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी तबियत सही नही थी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आरोप है पति व ससुरालीजन घटना के बाद से फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली नगर इलाके के धोबी वाली गली के रहने वाले इमामुद्दीन 32 वर्षीय बेटी साहना की शादी मोहल्ले के रही रहने वाले सेफ अली से की थी। सेफ अली फेक्ट्री में पालिश मजदूरी का काम करता है। इस बीच साहना गर्भवती हुई। करीब 10 दिन पहले माह के पेट से थी। डिलीवरी के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से बच्चा मृत पाया गया।




भाई मोहम्मद शाहरुख अली ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत के बाद से बहन की तबियत बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार देर शाम वह लोग आगरा रोड पर निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे। आरोप है पति व अन्य ससुरालीजन ने उनको रोककर साहना की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। साहना की तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उसको तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

 

भाई की शादी में शामिल होने जा रहे उन्नाव के युवक की अलीगढ़ में मौत

अलीगढ़ के जीटी रोड पर चचेरे भाई की शादी में शामिल होने फरीदाबाद से उन्नाव जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शादी वाले खबर में मौत की खबर से मातम पसर गया है।



जानकारी के मुताबिक, जनपद उन्नाव के थाना बांगर मऊ के गांव पथसिया निवासी जमील मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटे हैं। जिनमे 35 वर्षीय शब्बीर हरियाणा के फरीदाबाद में सैलून का काम करता था। परिवार के सभी सदस्य गांव में ही रहते हैं। पिता ने बताया कि उनके भतीजे ताज मोहम्मद की 11 नम्बर की शादी तय है। इसी में शामिल होने बेटा शब्बीर घर बाइक से आ रहा था। मंगलवार रात्रि उसका जीटी रोड गोपी के पास निर्माण धीन टोल पर एक्सीडेंट हो गया और मौत हो गई।

हादसे की खबर उनको अकराबाद पुलिस से मिली। बुधवार को परिजन यहां आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। शब्बीर ने अपने पीछे रोते बिलखते पत्नी सीमा, बेटा आरब और अन्य परिवार के सदस्यों को छोड़ा है।  मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 

दो बाइको की टक्कर में मां घायल, बेटा चोटिल 

अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के गौमत चौराहे के पास दो बाइको की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार मां बेटा घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार मौके से भाग गए। हादसे में घायल महिला ने उपचार के दौरान शहर के निजी अस्पताल दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, पिसावा इलाके के गांव सहजपुरा निवासी 50 वर्षीय कुसुमा देवी पत्नी राम प्रकाश का मायका गांव जरारा (खैर) में हैं। उनकी बुजुर्ग मां की तबियत खराब चल रही है। मंगलवार की दोपहर कुसमा देवी अपने बेटे पुनीत के साथ बाइक पर सवार होकर उनको देखने जा रही थी। उनकी बाइक गौमत चौराहे के पास पहुँची थी। तभी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुनीत व उनकी मां कुसमा देवी घायल हो गई। आनन फानन में उनको शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां देर शाम कुसमा देवी की मौत हो गई। वहीं, बेटे पुनीत को प्राथमिक उपचार दिया गया।


इधर, राजीव शर्मा बताया कि कुसमा देवी ने अपने पीछे परिवार के सदस्यों को रोते बिलखते छोड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में।लेकर पोस्टमार्टम कराया। जल्द मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: