अलीगढ़ के बर्तन व्यापरी को लुटवाया था ड्राइवर ने!

यूपी के जिला अलीगढ़ में 2 दिन पहले बर्तन व्यापारी से हुई लूट की घटना में 03 लूटेरे गिरफ्तार कर उनसे एक लाख दो हजार रुपये बरामद कर घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। जबकि लुटेरों के तीन साथी पुलिस की पकड़ से अभी दूर हैं। पुलिस को लुटेरों के पास से तमंचा कारतूस के अलावा घटना में प्रयुक्त वाहन भी मिला है। इस घटना में व्यापारी का ड्राइवर लुटेरों के साथ मिला हुआ था।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे सुनील पाराशर पुत्र हरेन्द्र पाराशर निवासी गली नं0 2 पंचनगरी थाना सासनी गेट को लूट के 42000 रुपये नगद के साथ मेडिकल गेट के पास से और वेदप्रकाश पुत्र राम सिंह निवासी पंचनगरी थाना सासनी गेट को 01 तमंचा, 02 कारतूस और लूट के 32000 रुपये नगद एव धर्मपाल पुत्र नवाब सिंह निवासी पंचनगरी थाना सासनीगेट को 01 तमंचा, 2 कारतूस व लूट के 28000 रुपये नगद के साथ काका चौराहे से पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लुटेरों ने बीते 5 नवम्बर को को ग्राम जारौठ के पास बर्तन व्यापारी दिलीप राठी पुत्र प्यारेलाल निवासी सासनीगेट से अपने साथियों के साथ मिलकर एक लाख नब्बे हजार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

लुटेरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि धर्मपाल ड्राइवर है । जो दिलीप राठी के बर्तन का माल लेने सात बार जयपुर आ जा चुका है । जो काफी पैसे लेकर जाता है । यह बात धर्मपाल ने वेदप्रकाश को बतायी थी। इसके पश्चात वेदप्रकाश ने अपने साथियो राजू , जितेन्द्र, सुनील पाराशर व राजू के भांजे दीपक के साथ मिलकर व्यापारी को लूट की योजना बनाई।दीपक ने तमंचा कारतूस लाकर दिलीप लाला को लूटने के लिये लाकर दिये थे।

घटना वाले दिन ड्राइवर धर्मपाल ने दीपक को फोन करके बताया कि लाला बर्तन लेने जयपुर जायेगा और हम योजना के अनुसार पैसे लूट लेगे। शाम को धर्मपाल दिलीप लाला को लेकर छोटा हाथी से जयपुर के लिये चला। रास्ते मे जारौठ के पास मथुरा रोड पर धर्मपाल ने गाडी धीरे की और तभी जितेन्द्र और राजू छोटा हाथी मे चढ़ गये तथा सुनील पाराशर व वेदप्रकाश ने मोटर साइकिल छोटा हाथी के आगे लगा दी। लाला दिलीप के सिर मे तमंचे का बट मारकर पैसो से भरा थैला लूट लिया था। लूटे गये रुपयो मे से 50 हजार रुपये सुनील पाराशर के हिस्से में, 35 हजार रुपये वेदप्रकाश के हिस्से में व 30 हजार रुपये धर्मपाल के हिस्से मे आये थे। शेष 88 हजार रुपये राजू व दीपक लेकर चले गये।

इधर, पुलिस घटना में फरार राजू यादव पुत्र रघुराज निवासी सराय हरनारायन थाना सासनी गेट, दीपक पुत्र विनोद निवासी दौरऊ थाना छतारी बुलन्दशहर और जितेन्द्र माहौर पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गढी सराय सासनी गेट थाना सासनी गेट की तलाश में जुटी है। जल्द ही इनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना इगलास, थानाध्यक्ष राजीव कुमार थाना मडराक, एसएसआई लखमी सिंह, एसआई रामकुमार, बलवीर सिंह, हैड कॉन्स्टेबल धर्मपाल सिंह, कॉन्स्टेबल राहुल कुमार, प्रिन्स, दिनेश, रामकुमार खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: