अलीगढ़ : गौमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से किशोरी की मौत, मां और सहेली हुई घायल ? जानिए क्यों हुआ हादसा

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला रेलवे पुल के पास शनिवार की शाम गोमती एक्सप्रेस ट्रेन की  चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई और उसकी मां व सहेली गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया और घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई।




जानकारी के मुताबिक, बरौला जाफराबाद निवासी राजमिस्त्री सुभाष कुमार की 45 वर्षीय पत्नी सीमा और 15 वर्षीय बेटी अंजली शनिवार को बकरी चराने व लकड़ी बीनने के लिए बरौला रेलवे पुल के पास पहुंची थी। साथ में अंजली की एक सहेली भी साथ में थी। तीनों रेलवे ट्रैक के सहारे बकरी चरा रहे थे। तभी बकरी चरते हुए रेलवे लाइन पर पहुंच गई। जिसे हटाने के लिए अंजली व उसकी सहेली पहुंच गई।

तभी बीच लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही गोमती एक्सप्रेस आ गई। दोनो बच्चियों को रेलवे लाइन पर देख अंजली की मां सीमा देवी उन्हें बचाने के लिए दौंड़ी और तभी तीनों ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में एंअंजली की मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं, घायल बच्ची को मेडिकल और सीमा देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने सीमा देवी की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

 

 

इधर, सीमा देवी के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। सुभाष ने बताया कि उनकी तीन बेटी और बेटा में अंजली तीसरे नम्बर थी। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया । वहीं, घायल दूसरी बच्ची के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। उसके परिजनों के बारे पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: