उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके इलाके के छर्रा अड्डा पुल पर शुक्रवार रात्रि दो बाइको की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लो घायल हो गए। जिनमे तीन की हालत गम्भीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, खबर पाकर घायलो के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जिला अस्पताल से हादसे की सूचना सम्बंधित थाने को भेजी जा रही है।
घटना शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे की बताई जा रही है। गांधीपार्क के मुकन्द नगर के रहने वाले राजीव पुत्र दुष्यंत, गोपाल पुत्र रविन्द्र और गुलशन पुत्र अमित शहर की तरफ से घर जा रहे थे। उनकी बाइक जीटी रोड़ स्थित छर्रा अड्डा पुल पर पहुंची थी। तभी सामने से आते बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइको पर सवार चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए।
इधर, जिला अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि हादसे में घायल चार व्यक्ति इलाज के लिए यहां आए थे। इनमे गम्भीर हालत देख इगलास के ताहरपुर के रहने वाले रवि के अलावा राजीव, व गुलशन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। साथ ही हादसे की सूचना सम्बन्धित थाने को भी भेजी जा रही है। उधर, हादसे की खबर पाकर चारों घायलो के परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर से उनके होश उड़ गए हैं।