उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना गोधा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से 550 ग्राम नशीला पदार्थ व भारी मात्रा में नगदी भी बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी व्यक्ति को कोर्ट में पेश कर शुक्रवार शाम जेल भेज दिया है। इससे पहले भी इसको सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ा गया है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, थाना गोधा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कट सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सट्टा किंग कृपाल सिंह पुत्र चंद्र पाल निवासी कलियाणपुर को गांव के मोहल्ला होली वाला से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख 94 हजार 537 रुपया नकद , पर्चा सट्टा एवं 550 ग्राम नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति हाल ही में वार्ड संख्या 9 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ चुका है। जो कि अपने प्रतिद्वंदी लाल सिंह खटीक से हार गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला कृपाल सिंह हाल ही में वार्ड संख्या 9 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ चुका है।। जो कि अपने प्रतिद्वंदी लाल सिंह खटीक से हार गया था। पुलिस ने थाने लाकर उसके खिलाफ कार्यवाही की और कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के बारे में अन्य पहलुओं पर जांच करने में जुटी थी।
वहीं, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर सीताराम सरोज, एसआई राकेश यादव, हेड कॉन्स्टेबल विपिन कुमार, कॉन्स्टेबल मोहित सैनी, अक्षय कुमार, मोनित मलिक, चेतन चौधरी, आशीष शर्मा, पालेन्द्र सिंह, अंजली कटियार, विपिन कुमार शामिल रहे।

