उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना मडराक पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर पशु चोर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को दो तमंचा, कारतूस व एक टेम्पो और चोरी की भैंस बरामद हुई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम हम्मू पुत्र जान मौहम्मद निवासी गांव सिल्ला थाना हरदुआगंज और जिशान पुत्र गुलशेर निवासी छोटी पिलखना थाना नरौरा जिला बुलन्दशहर बताए हैं। जिनको पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान को गांव मईनाथ से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस फायरिंग से दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। वहीं, इनके तीन फरमान पुत्र जान मौहम्मद निवासी सिल्ला थाना हरदुआगंज, अलीशान पुत्र गुलशेऱ और सद्दाम पुत्र गुलशेर निवासीगण छोटी पिलखना थाना नरौरा, बुलन्दशहर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ अलीगढ़ सहित अन्य जिलो में कई कई मुकदमे दर्ज है। इनके फरार साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। उनका आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसआई नरेन्द्र, किरणपाल सिंह, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, राजमणि शामिल रहे।

