अलीगढ़ में असमाजिकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, आक्रोश !

यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद में अस्माजिकतत्वो ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। घटना की खबर शनिवार लोगों को उस वक्त हुई जब वहां से गुजर रहे लोगो की नजर टूटी मूर्ति पर पड़ी और तनाव की स्थित बन गई। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर को हालातों को संभाल लिया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आश्वासन भी दिया कि नई मूर्ति लगा दी।

जानकारी के अनुसार, थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद स्थित एक बरातघर में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। शनिवार को लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो हंगामा शुरू कर दिया। प्रतिमा का हाथ तोड़ा गया था। सूचना पर भीम आर्मी के पदाधिकारी एकत्र हो गए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सीओ द्वितीय गीतांजलि व बन्नादेवी इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। आश्वासन दिया कि आज लाकडाउन है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही नई प्रतिमा लगा दी जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि लोगों को समझा दिया गया है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला है कि रात 12 बजे तक प्रतिमा ठीक थी। ऐसे में किसी ने रात में घटना को अंजाम दिया। नगला कलार निवासी भीम आर्मी के पदाधिकारी रवि कुमार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा नई प्रतिमा लगवा दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: