अलीगढ़ में दहेज लोभियों ने जहर देकर की नव विवाहिता की हत्या

-मृतका के भाई ने पति सहित तीन के खिलाफ लिखाया मुकदमा

-देर रात्रि खबर पाकर पहुंचे मृतका के परिजन मोके पर

अलीगढ़ के थाना गंगीरी इलाके के गांव लालगढ़ी में दहेज लोभियो ने नव विवाहिता की दहेज की खातिर जहर देकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फेल गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

गांव लालगढ़ी के रहने वाले दिनेश कुमार पुत्र माेहनलाल की शादी 13 जून को जिला कासंगज के थाना सोरों क्षेत्र के गांव भीलोर निवासी रजनी के साथ हुई थी। शादी में मिले दान-दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नही थे। ससुराल अतिरिक्त दहेज में बाइक एवं भैस की मांग करते थे। दहेज को लेकर पति अक्सर रजनी काे प्रताड़ित करता रहता था। शुक्रवार की रात्रि पति ने खाने में जहर देकर रजनी की हत्या कर दी। ससुराल वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उसी समय रजनी की मौत की खबर उसके मायके में पहुंच गई।

इधर, मायके पक्ष के दर्जनाे लोग देर रात्रि गांव लालगढ़ी पहुंच गये। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचते ही वहां से सभी लोग भाग गए। मृतका के भाई मानपाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानपाल ने पति दिनेश, जेठ अजय कुमार तथा जेठानी पूजा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: