अलीगढ़ : सवा लाख रुपये के विवाद में चाकू से गोदकर की थी दर्जी की हत्या ! दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके में बीच बाजार दर्जी की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपीयो ने दर्जी की चाकुओं से गोद गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने आरोपी फरियादी पुत्र अलीम निवासी सिफा कालौनी अलहदादपुर नीबरी और युनिस पुत्र काले खां निवासी नगला दरबर थाना गोण्डा को आसिफबाग बारहबीघा गढ्ढा से गिरफ्तार किया है।

 

 

दर्जी को दौड़ा दौड़ा कर मारे थे चाकू !
गोंडा थाना इलाके के गांव नगला दरबर निवासी 32 वर्षीय। मृतक निजाम पुत्र बन्ने खां की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी। उसकी रोरावर थाना इलाके के नीवरी के पास कपड़े सिलाई की दुकान करता था। रात्रि में करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच दो दोनों आरोपी वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। निजाम ने विरोध किया तो उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया। चाकुओं से हमला होने देखकर निजाम भागने लगा। लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और चाकुओं से वार करते रहे। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया और भागने के दौरान पास में स्थित एक नाले में जा गिरा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

 

 

सवा लाख रुपये के लेनदेन में हुई थी दर्जी की हत्या !
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका मृतक के साथ लगभग 1.25 लाख रुपए का लेनदेन था। मृतक अपने रुपयों के लिए आए दिन दोनों पर दबाव बनाता था और गाली गलौज भी करता था। इसी से नाराज होकर उन्होंने हत्या की। उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन भी वह उसकी दुकान पर बात करने गए थे, लेकिन मृतक ने दोनों से गाली गलौज की थी। जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

 

आज न्यायालय में पुलिस करेगी पेश !
सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। दोनों को पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। सीओ ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रोरावर सुनील कुमार श्रीवास्तव, एसएसआई निजामुद्दीन, एसआई जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रुचिन कुमार, रवि प्रताप और अंकित मिश्रा शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: