गभाना टोल प्लाजा पर सपा की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत



जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के महिला जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने आ रही सपा की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह का बुधवार को गभाना टोल प्लाजा पर सपा नेत्री लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि वर्तमान सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी त्रस्त हो चुके हैं।



मंहगाई व भ्रष्टाचार अपने चरम पर है वहीं कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। इस माैके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेवी चौधरी, निशा यादव, रेखा चौधरी, सुनीता यादव, इंदु यादव, आरती सिंह, मनीषा शर्मा, नीतू शर्मा, करूणा चौहान, सितारा बेगम, सुमन शर्मा, अर्चना फौजदार, सुनीता यादव, शकुंतला देवी, सीमा यादव, पुजा गौतम, आदि मौजूद रहे। वही दौरऊ मोड़ पर समाजवादी यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव जावेद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्षा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: