घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया..
यूपी के जिला अलीगढ़ के कस्बा गंगीरी में गोदाम में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। गोदाम में से निकलते धुंए को देखकर एक गाड़ी को बचा लिया। जबकि दूसरी कार जलकर राख हो गई। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, कस्बा गंगीरी निवासी अशोक वार्ष्णेय का सर्राफा एवं रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। शोरूम के सामने मकान के नीचे उनका गोदाम है। गोदाम में उनकी स्कार्पियो एवं उनके छोटे भाई चंद्रशेखर सर्राफ की अर्टिका कार खड़ी रहती है। मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई और बंद शटर में से धुंआ निकलने लगा। जब उन्होंने गोदाम का शटर खोला तो उसमें आग लग रही थी। जिस पर उन्होंने ने स्कार्पियो कार को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन आग विकराल होने पर अर्टिका कार नही निकल सके।
लोगों ने समर आदि के पानी की मदद से घंटो के मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से अर्टिका कार जलकर राख हो गई। इधर उनकी दुकान में शिवकुमार बर्तन की दुकान करते हैं । उनके भी बर्तन गोदाम में रखे हुए थे। वह भी आग में जल गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार मय पुलिस बल के पहुंच गए।