जानिए, अलीगढ़ की कौनसी सड़क जानी जाएगी EX CM कल्याण सिंह के नाम से ?

लखनऊ/अलीगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार के बाद बड़ा निर्णय लिया गया। अलीगढ़ शहर के दुबे के पड़ाव से रामघाट तक की सड़क अब उनके नाम से पहचानी जाएगी। करीब 40 किलो मीटर लंबा यह सड़क बाबूजी की जन्मस्थली अतरौली के गांव मढ़ौली होते हुए रामघाट तक जाता है। इस बीच अलीगढ़ से हरदुआगंज तक का रोड़ फोर लेन और क्वार्सी चौराहा भी कल्याण सिंह के नाम से हो सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ समेत छह जिलों में एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की थी। एक हफ्ते से सड़क के नाम को लेकर स्थानीय अधिकारी मंथन कर रहे थे। बुधवार को वे अलीगढ़ में थे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के कामों की समीक्षा की। इस दौरान रामघाट रोड का प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को सौंप दिया, जिस पर उन्होंने लखनऊ पहुंचते ही मोहर लगा दी। साथ ही इस रोड़ पर आवश्यकतानुसार सुधार कार्य कराने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

 

एक महीने में भरे जाएं गढ्ढे ?
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समीक्षा बैठक में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से कार्य प्रारंभ किया जाए और 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण कर दिया जाए। मरम्मत किए जाने वाले मार्गो की सूची जन-प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए। अलीगढ़ नगर के पुराने बाईपास मार्ग पर एटा चुंगी से क्वार्सी चौराहे तथा अन्य मार्गो के चौड़ीकरण किए जाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने एटा चुंगी चौराहा, क्वार्सी एवं सारसौल चौराहे पर ओवरब्रिज पर जल्द निर्णय लेने की बात कही।

 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कोल विधायक अनिल पाराशर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की शिकायत की। कहा, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरे क्षेत्र की सड़कों को लेकर ट्वीट कर रहे हैं, उन्होंने कोल विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के गड्ढों को दिखाया है। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि चुनाव आ रहा है। इस तरह का काम क्यों कर रहे हो, जल्द ही सड़कों को ठीक कराया जाए। मुख्य अभियंता एमएच सिद्दीकी ने जल्द ही सड़कों के गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया है।

One thought on “जानिए, अलीगढ़ की कौनसी सड़क जानी जाएगी EX CM कल्याण सिंह के नाम से ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: