जानिए अलीगढ़ में कितने लोगों की हुई मौत और कितने संक्रमित मिले ?

यूपी के जनपद अलीगढ़ कोविड 19 का कहर जारी है। विभिन्न अस्पतालों में 19 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 221 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, राहत की बात यह है कि 207 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे गए।विष्णुपुरी निवासी युवा व्यापारी की घर पर मौत हो गई। इनका ऑक्सीजन लेवल कम होने पर घर में उपचार चल रहा था।

वहीं, बृज विहार के 60 वर्षीय व्यक्ति, बिहारीपुरम के व्यक्ति, क्वार्सी के 47 वर्षीय व्यक्ति, स्वर्ण जयंती नगर निवासी व्यक्ति, मेलरोज बाईपास निवासी 75 वर्षीय एवं 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हुई है। पंचनगरी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, विष्णुपुरी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति एवं मसूदाबाद निवासी 45 महिला की मृत्यु मिथराज हॉस्पिटल में हुई। अशोकनगर के 41 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु वरुण हॉस्पिटल में, रघुवीरपुरी की 78 वर्षीय महिला एवं जवाहरनगर के 95 वर्षीय बुजुर्ग की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

 

नई बस्ती में दो लोगों की मौत घर पर हुई। इसके अतिरिक्त, दुर्गाबाड़ी, मधुबन विहार, कोठी लंकराम निवासी व्यक्ति की मौत अस्पताल पहुंचने के क्रम में हुई है। शहर के एक व्यवसायी की मृत्यु उपचार के दौरान मेरठ में हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 221 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: