जानिए, बेटे की दो भाइयो ने क्यो की थी हत्या ?

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के बरौठा गांव के युवक की हत्या में पुलिस ने पिता तथा ताऊ गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। हत्यारे दोनो भाइयो को पुलिस ने बरौठा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक का शव गांव के कुछ दूर नहर किनारे झाडियों में मिला था। पुलिस को इस मामले में शुरुआत से ही परिजनों पर शक था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या का कारण परिवार की एक महिला से अबैध संबंधों होना बताया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव बरौठा निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने चार मई को थाना हरदुआगंज पर अपने बाईस वर्षीय बेटे विष्णु के 3 मई की रात आठ बजे से लापता होने की सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छह मई को किसानों की सूचना पर गांव से ‌कुछ दूर नहर किनारे झाडियों में युवक का मिला था। शुरुआत से ही परिजनों की भूमिका संदेह के दायरे में चल रही थी लेकिन बिना पुख्ता सुबूत के पुलिस इस मामले परिजनों से छेड़ना नहीं चाह रही थी। जांच के दौरान मृतक के पिता तथा ताऊ की भूमिका सामने आती चली गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को शक के आधार पर बारौठा पुल से हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस पूछताछ में मृतक के पिता रमेश चंद्र शर्मा तथा ताऊ प्रेमपाल सिंह ने विष्णु की हत्या स्वीकार कर ली। हत्या के पीछे परिवार की एक महिला से अबैध संबंध होना बताया गया। कहा कि कई बार मना करने के बावजूद मृतक अपनी ‌हरकतों से बाज नहीं आ र‌हा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष रामवकील सिंह, आरक्षी टेकन सिंह व संजय सिंह मौजूद रहे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता व ताऊ ने घटनास्थल के पास ही शराब के नशे में छुत विष्णु से मारपीट की और डराने के लिए उसके गले में पडे गमछे से गला दबा दिया। लेकिन कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। विष्णु की मौत से घबराकर आरोपियो ने गमछे को बरौठा नहर में फेंक दिया तथा शव को पेड के ‌नीचे डालकर भाग गए। अगले दिन भी दोनों आरोपी विष्णु के जिंदा होने की उम्मीद कर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उसकी मौत की पुष्टि होने के बाद शव को छुपाने की नीयत से नहर किनारे झाडियों में फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: