यूपी के जिला जालौन में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में “किसान दिवस” का आयोजन विकास भवन स्थित सभागार में किया गया।
जिसमें उप कृषि निदेशक जिला एस के उत्तम, कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटिहार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय, सहायक अभियन्ता बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम एवं द्वितीय, अधिशाषी अभियन्ता नलकूप खण्ड प्रथम एवं द्वितीय, समस्त भूमि संरक्षण अधिकारी जनपद जालौन, सहायक आयुक्त / सहायक निबन्धक सहकारी समितिया उरई उप निदेशक उ०प्र० राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था उरई परियोजना अधिकारी, उ0प्र0 बीज विकास निगम उरई अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला उरई, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति उरई, जिला प्रबन्धक इफको टोकियो फसल बीमा कम्पनी सहित सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष द्विजेन्द्र सिंह, जिला प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह गौर एवं भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, अरुण कुमार सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नगर मंत्री नीलेश सिंह रामाधार सहित अधिक संख्या में किसान उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित कृषकों द्वारा विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, फसल बीमा, भूमि संरक्षण अनुभाग एवं अन्य से सम्बन्धित समस्यायें बतायी गई। जिसके सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं निस्तारण से शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट :- हरिओम बुधौलिया