तमंचों की होम डिलीवरी से पहले बुर्का वाली महिला गिरफ्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस ! जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ शहर में अभी तक महिलाएं गांजा, स्मैक और नशीले पदार्थों की बिक्री करने में ही शामिल थीं। लेक़िन अब अवैध असलाह सप्लाई करने वालों में भी महिलाएं शामिल हो रहीं हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को देहलीगेट पुलिस ने किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला को बैग सहित सात तमंचे ले जाते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़ी गई महिला ऑन डिमांड आर्डर लेकर मोटी रकम वसूल कर तमंचा की सप्लाई करती थी। कस्टमर से इसके बदले में वह सप्लायर से तय रुपए भी पाती थी।

 

 

इधर, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि इंस्पेक्टर देहलीगेट प्रमेंद्र कुमार सिंह संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करा रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को बैग समेत पकड़ लिया। बैग की तलाशी में पुलिस को सात तमंचे रखे हुए मिले। महिला की पहचान सिविल लाइन इलाके के हाथी डूबा में रहने वाली सज्जो के रूप में हुई है। महिला की ससुराल दिल्ली के सीमापुरी इलाके में है।

 

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि महिला तमंचों की सप्लाई करने में शामिल है। जो मोटी रकम लेकर कस्टमर को ऑन डिमांड डिलीवरी देती थी। पुलिस महिला से पूछताछ करने के साथ ही तमंचा सप्लाई करने वाले गैंग के बारे में विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है। जल्द ही महिला के साथी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: