यूपी में पति और ससुर को नशीली चाय पिलाकर नई नवेली दुल्हन जेवर औैर नगदी लेकर फुर्र हो गई। घटना के बाद ससुरालियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लुटेरी दुल्हन को ससुरालीजन और पुलिस तलाश में जुटी है। युवक की सवा महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस ने दुल्हन के परिजनों को बुलाकर तलाश शुरू की है। लेकिन उसके बारे में कोई खास जानकारी नही मिली।
ये सनसनीखेज मामला यूपी के जिला आगरा के थाना एत्माद्दौला इलाके के नगला मोहनलाल का है। यहां पर रहने वाले 22 वर्षीय रामलखन की शादी 15 मार्च को खंदौली थाना इलाके के नाऊ की सराय निवासी खुशबू के साथ हुई थी। उसके माता—पिता पंजाब में ही रहते हैं। वह अपने मामा के यहां रह रही थी। थाने पहुंचे पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने उसे व पिता चाय पिलाई थी। चाय पीने के बाद वह और उसके पिता बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तब पत्नी गायब थी। घर में रखे जेवर और नगदी गायब थे। उन्होंने खुशबू को सभी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इधर, इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने बताया कि युवती के परिजनों से बात की गई है। उन्होंने बताया कि वह कहीं चली गई है, वापस आने पर खबर कर देंगे। मामले की जांच की जा रही है।