दूल्हे के दोस्तों ने किया ऐसा मजाक की टूट गई शादी, बनाया बंधक ? जानिए क्या है पूरा मामला

दोस्तों ने दूल्हे को कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर दे दी। जिससे नशा होने पर दूल्हा बेहोश होकर जमीन पर शादी के रस्म के बीच में गिर पड़ा। इस पर दुल्हन के परिजनों का पारा चढ़ गया और बरात को बंधक बना लिया।

 

 

मामला, उत्तरप्रदेश के जिला आगरा का है। यहां के ताजगंज स्थित एक मैरिज होम में रविवार रात्रि में बरात पहुंचने के बाद दूल्हे के गश खाकर गिरने पर खलबली मच गई।  मिर्गी के दौरे पड़ने की चर्चा पर दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी से मना कर दिया। साथ ही बरात को बंधक बना लिया। खबर पर इलाका पुलिस मौके पहुंच गई। दोनों परिवार ने रात्रि में पंचायत की, लेकिन समझौता नहीं हुआ। सोमवार को एक बार फिर परिवार के लोग बैठे। शादी में हुए खर्च की रकम वापस करने पर बात सहमती बनी। पुलिस से शिकायत नहीं की।

 

 

जानकारी के अनुसार, दूल्हा कैंट क्षेत्र का रहने वाला है। जो कि पिता के साथ मिलकर कारोबार करता है। वहीं, ल्हन शाहगंज इलाके की रहने वाली है। शादी समारोह ताजगंज के एक मैरिज होम में चल रहा था। रात्रि करीब 12 बजे बरात दरवाजे पर पहुंची। इस दौरान ढोल भी बज रहा था। तभी अचानक दूल्हे ने अपने दोस्तों से ढोल बंद करवा दिया। जिसके बाद दूल्हा गश खाकर जमीन पर।गिर पड़ा। नजारा देखकर बरात में खलबली मच गई। दोस्त उसे मैरिज होम के अंदर लेकर पहुंचे और  चेहरे पर पानी डाला। करीब 15 मिनट बाद दूल्हा होश में आया। यह देखकर घरातीयों के होश उड़ गए। इसी दौरान हल्ला मच गया कि दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा था। इस पर दुल्हन और उसकी मां ने शादी से मना कर दिया। उनका कहना था कि लड़का बीमारी से ग्रसित है। यह बात उनसे छिपाई गई। अब वे शादी नहीं करेंगे।

 

 

 

लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष को जाने से रोक लिया। कहा कि शादी में 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यह देकर ही जाने देंगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और बताया कि दूल्हे को बंधक बना लिया गया है। थाना ताजगंज  प्रभारी ओमहरि बाजपेयी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने ने दोनों परिवार से बात की। लड़की पक्ष से कहा कि वो झगड़ा नहीं करें। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। आपस में बातचीत करके कोई हल निकलता है तो निकाल लें। वहीं, सोमवार को पंचायत में दोनों परिवार में समझौता होने की बात कही जा रही है।

उधर, परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि दूल्हे साथ उसके दोस्त थे। उन्होंने दूल्हे के साथ शरारत की। दूल्हे को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दो पैग शराब दे दी। जबकि दूल्हा शराब नहीं पीता था। इससे उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। उसे मिर्गी के दौरे पड़ने की बात बिलकुल गलत है। पहले कभी ऐसी परेशानी नहीं हुई। बताया गया है कि कुछ समय पहले दूल्हे की मां की कोविड के चलते मौत हो गई थी। घर में पिता-पुत्र ही हैं। इस कारण पिता बेटे की जल्दी शादी कर रहे थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: