देहलीगेट के हिस्ट्री शीटर नोशे व चांद हत्याकांड में कोर्ट ने 6 आरोपी दोषी ठहराए ? जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके में हुए  बहुचर्चित हिस्ट्री शीटर नौशे व चांद के हत्याकांड में एडीजे तृतीय राजेश भारद्वाज की कोर्ट ने छह लोगों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 25 अप्रैल की तारीख नियत की है। दोनों हिस्ट्री शीटर मामूद नगर में एक प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। जहां कुछ लोगो ने अंधेरी गली में बुलाकर ले गए। हमलावरो ने पहले दोनों को गोलियां मारी थी और फिर सिर ईंट से कुचल दिए गए थे।

 




एडीजीसी कृष्ण मुरारी जौहरी ने बताया कि घटना 24 जुलाई 2015 की रात को हुई थी। देहलीगेट थाना इलाके के खैर रोड स्थित लाल मस्जिद के पास रहने वाले नौशे व चांद के ऊपरकोट निवासी दोस्त का निकाह होना था। इसे लेकर रोरावर रोड स्थित मामूद नगर में निकाह से एक दिन पहले की दावत थी। यहां नौशे व चांद दावत में शामिल होने गए थे।

 



आरोप था कि वहीं उनकी हत्या की गई। एडीजीसी ने बताया कि घटना में कोर्ट ने छह लोग दोषी करार दिए गए हैं। जिनको सोमवार को सजा सुनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: