यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के रामघाट रोड स्थित साधु आश्रम के पास बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार रौंद कर फरार हो गया। हादसे के वक्त दोनो दोस्त एक मित्र की शादी की रिशेप्शन पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। जिनकी उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पीएम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने बताया कि गाँव नरौली के रहने वाला 20 वर्षीय अर्जुन व 22 वर्षीय सनी घनिष्ठ मित्र थे। दोनो ताला नगरी की एक फेक्ट्री में काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार को गांव खेड़ा खुर्द निवासी इनके दोस्त लोकेश की शादी को रिशेप्शन पार्टी थी। रात्रि के वक्त पार्टी में शामिल होकर अर्जुन व सनी बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक साधु आश्रम के पास पहुंची थी, तभी तेज रफ्तार एक ट्रक बाइक को रौंदता हुआ मोके से फरार हो गया।
घटना के बाद राजगीर व ग्रामीणों मोके पर एकत्र हो गए। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। घायल अर्जुन व सनी को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी।दोनों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जहां इलाज के दौरान पहले अर्जुन ने दम तोड़ दिया और उसके पीछे सनी ने की भी मौत हो गई।
मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में दोनो की मौत की खबर से गम का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अर्जुन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता कासिमपुर पावर हाउस में नौकरी करते हैं। वहीं, सनी चार बहनों के बीच अकेला था। उसकी दो बहनो की शादी हो चुकी है। दो पढ़ती हैं। सनी सबसे छोटा और परिवार का इकलौता चिराग था। जो इस हादसे में बुझ गया। वहीं, पुलिस मामले ट्रक को तलाशने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने तहरीर नही दी।