फर्रुखाबाद न्यूज़ : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने दिया बसपा को समर्थन, हाथी की बड़ी रफ्तार, साइकिल और कमल की बड़ी मुश्किलें ?

 आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने दिया बसपा को समर्थन, हाथी की बड़ी रफ्तार, साइकिल और कमल की बड़ी मुश्किलें

फर्रुखाबाद/ कम्पिल:

फर्रुखाबाद की नगर पंचायत कम्पिल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रत्याशी ने बसपा को समर्थन दे दिया है। अध्यक्ष पद के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमित कुमार शाक्य एडवोकेट के समर्थन के बाद से बसपा प्रत्याशी के हाथी की रफ्तार बढ़ गई हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि अमित कुमार शाक्य ने अपने ही आवाज पर समाज के दर्जनों लोगों के सामने बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार मौर्य को खुला समर्थन दे दिया हैं।

 

अमित शाक्य को बीते दिन बसपा प्रत्याशी अशोक मौर्य के साथ चुनाव प्रचार करते देखा गया। नामांकन करने के बाद शाक्य समाज के प्रभावशाली धीरज शाक्य ने बसपा प्रत्याशी के समर्थन में निर्दलीय के रूप में किया गया नामांकन पत्र वापस ले लिया था। श्री शाक्य को चुनाव लड़ने के लिए लाखों रुपयों का ऑफर दिया गया था। लेकिन उन्होंने स्वाभिमान बरकरार रखने के लिए ऑफर ठुकरा दिया।

यदि धीरज शाक्य व अमित कुमार शाक्य भी चुनाव लड़ते तो बसपा प्रत्याशी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता। लेकिन अब खुला सहयोग मिलने के कारण उनकी स्थिति काफी मजबूत हो गई हैं। हाथी की रफ्तार बढ़ने से साइकिल डगमगा गई है। सपा से उदय पाल यादव को अपने कार्यकाल के दौरान परेशान रहे नाराज नागरिकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

मालूम हो कि सपा की टिकट पर उदय पाल सिंह यादव ने 10 वर्ष तक टाउन एरिया पर राज किया। अखिलेश यादव की सरकार ने टाउन एरिया कम्पिल के विकास के लिए करोड़ों रुपए दिए थे । लाखों रुपयों के भ्रष्टाचार एवं अन्य अनियताओं का आरोप लगने पर उदय पाल सिंह के विरुद्ध जांच शुरू की गई थी। सपा ने निवर्तमान चेयरमैन उदय पाल सिंह यादव की मां  राजवती को टिकट दिया हैं।

कहने को इस क्षेत्र में एक दर्जन प्रत्याशी मैदान में है । लेकिन बसपा सपा के अलावा भाजपा प्रत्याशी नवनीत किशोर पांडे, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सहित अन्य प्रत्याशी लड़ाई से बाहर दिखते नज़र आ रहें हैं। भाजपा प्रत्याशी की कमजोरी का भी बसपा प्रत्याशी को लाभ मिल सकता हैं। भगवान बुद्ध के कट्टर अनुयाई एवं साधन संपन्न अशोक मौर्य से नगर पंचायत मे घपलैबाजी एवं रिश्वतखोरी की कतई उम्मीद नहीं की जा सकती हैं।

सपा नेता उदय पाल सिंह यादव सहित सात निर्दलीय प्रत्याशी हैं जिनमें अधिकांश डमी प्रत्याशी हैं। टाउन एरिया क्षेत्र में करीब 11500 मतदाता हैं। जिनमें सर्वाधिक अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या करीब 2400 हैं। शाक्य मतदाताओं की संख्या करीब 2200, दलित मतदाताओं की संख्या करीब 2500, कहार मतदाताओं की संख्या करीब 900, यादव मतदाताओं की संख्या करीब 600, ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या करीब 550 हैं।

भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज भाजपा प्रत्याशी नवनीत पांडे के कमल के फूल के लिए वोट मांगे। जबकि सपा के जिला प्रभारी डॉ नवल किशोर शाक्य ने सपा प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह साइकिल के लिए वोट मांगे।

रिपोर्टर आमिर खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: