बारिश के दौरान गिरी मकान की दीवार
मलबे में दबे दो महिला व एक पुरुष
दुर्घटना से इलाके में मची खलबली
घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
यूपो के जिला अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर इलाके के हड्डी गोदाम मखदूम नगर में बारिश के दौरान एक पुराना मकान भर भरकर गिर गया। इसकी दीवार के मलबे के नीचे दबने से महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना से इलाके में खलबली मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
मोहल्ला हड्डी गोदाम मखदूम नगर की रहने वाली मुबीना मंगलवार को घर मे खाना बना रही थी। जबकि परिवार के सलीम घर के दरवाजे पर थे। बारिश हो रही थी। तभी अचानक पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे के नीचे मुबीना दब गई और ईंट सलीम के ऊपर आ कर गिरी। हादसे में दोनो घायल हो गए।
योगी बाबा का विकास जमीन फाड़कर बाहर निकला : https://youtube.com/shorts/l6hdFipCDFY?feature=share
शोर शराबा सुनकर पडोसी एकत्र हो गए। उन्होंने मुबीना को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल लेकर आये। जिला अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर ने बताया कि महिला सहित दो लोग घायल हालत में यहां आए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। दोनों ही खतरे से बाहर हैं। बताया है कि इनके ऊपर मकान की दीवार गिरी है।