अलीगढ़ डिपो की बस का मुरादाबाद हाइवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत, दो दर्जन घायल

यूपी के जिला संभल जिले में बुधवार को कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। कोहरे के कारण एक रोडवेज बस औऱ तेज रफ्तार कंटेनर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दर्जन यात्रियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने अब तक 7 लोगो के मरने की पुष्टि की है। बताया गया कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। मौके बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, जनपद संभल के अलीगढ़ रोड स्थित थाना धनारी इलाके में घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ। रोडवेज की बस दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आस पास लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगो की सूचना पर कई थानों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बस से मृतकों और घायलों को निकालने का काम शुरू किया गया। मोके पर पहुंच कर एसपी चक्रेश मिश्र ने घटना मौका मुआयना किया।

इधर, एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि अब तक बस से 7 लोगो के शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं , दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: