मुरादाबाद SSP आवास के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

-युवक को शराब माफिया दे रहे थे जान से मारने की धमकी
– युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का था शक

-नाजुक हालत के चलते मुरादाबाद से मेरठ रेफर किया युवक को

यूपी के मुरादाबाद में एसएसपी आवास के बाहर युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवक को पिछले कई दिनों से अवैध शराब माफिया जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शराब माफिया को शक था कि युवक पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक को आग की लपटों से घिरा देख एसएसपी आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी हालत नाजुक डॉक्टरों ने मेरठ के लिये रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना गलशहीद इलाके के असालतपुरा रेती की स्ट्रीट में रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ खां ई-रिक्शा चलाता है। सूत्रों की माने तो इसके अलावा वह पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता है। कुछ दिन पूर्व शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध तरीके से बिक्री के लिए लाई गई हरियाणा मार्का शराब पकड़ी थी। अवैध शराब माफिया को शक था कि इसकी आसिफ खां ने मुखबिरी करके शराब पकड़वाई है। उसके अनुसार तब से कारोबारी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

आसिफ के अनुसार इसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से की थी, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। रविवार की शाम चार बजे वह पीलीकोठी के पास ई रिक्शा खड़ी करके पैदल एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आवास के बाहर पहुंचा। उसके हाथ में पेट्रोल की एक बोतल थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां पहुंचने के बाद बिना कुछ कहे उसने पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया। पुलिस कर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक आसिफ ने खुद को आग लगा ली। उसे आग की लपटों से घिरा देख पुलिस कर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में आग बुझाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी सिटी अमित आनंद पुलिस फॉर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी की। वहीं युवक हालत नाजुक डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया।

एसपी सिटी अमित कुमार आनन्द ने बताया कि एसएसपी आवास के सामने युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। जिसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया है। आग लगाने के कारणों की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: