यूपी के जिला बहराइच में बुधवार की सुबह रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ड्राइवर समेत बस में सवार 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 यात्री घायल हैं। मरने वालों में सभी पुरुष हैं। हादसे के वक्त रोडवेज बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। वहीं डॉक्टर के मुताबिक, घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की खबर पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस जयपुर से आ रही थी। इस ईदगाह डिपो की बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बहराइच में पहुँची थी। तभी उसकी भिड़ंत ट्रक से हो गई। टक्कर बहुत भीषण थी। चीख़ पुकार सुनकर लोगो की भीड़ एकत्र हो गई। घायलो को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन जब तक 5 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस व अधिकारी मौके पर आ गए। पब्लिक की मदद से पुलिस ने घायलो को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। साथ ही घायलो और मृतकों के परिजनों को सूचना देना पुलिस ने शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिए।
उधर, डीएम दिनेश चंद्र ने बताया कि रोडवेज बस हादसे में 5
की मौत हुई है। घायलो का उपचार जारी हैं। इनमे कुछ की हालत गम्भीर है उनको हायर सेंटर रेफर किया है। पुलिस मौके पर है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया जा रहा है।

