लूट के मोबाइल के जरिये पुलिस ने पकड़ा लुटेरा ? जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके के मोहल्ला सुरेन्द्र नगर में मंदिर से पूजा कर घर जा रही महिला से हुई लूट की घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरा की मदद से 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लूट का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए लुटेरे पर करीब एक दर्जन मुकदमे में दर्ज हैं। पुलिस इसके बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है।



एसएसपी के पीआरओ के मुताबिक, प्रोफेसर कालोनी निवी संगीता अग्रवाल पत्नी मनोरंजन अग्रवाल सोमवार को मंदिर पूजा करने गई थीं । जहां से घर जाते समय रास्ते में पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार लुटेरा आ धमका । लुटेरे ने हाथ में लगे पर्स पर झपट्टा मार दिया और पर्स लूट कर फरार हो गया। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।

महिला से लूट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन व फुटेज के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को सौ फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया ।

 




उधर, पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लुटेरे ने अपना आयुश पांडेय पुत्र शेषमडी पांडेय निवासी भदेसर थाना बीकापुर जिला फैजाबाद का रहने वाला बताया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया । इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला से पर्स लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के पास लूट व चोरी के दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस इसका आपराधिक इतिहास जुटा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: