शातिर को चोरी की बाइक व तंमचा सहित पकड़ा

यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना पिसावा पुलिस ने एक शातिर को चोरी की बाइक और तंमचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष पिसावा जितेन्द्र सिह भदौरिया ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पोस्तिका बम्वा पुलिया से ग्राम पोस्तिका की तरफ हरवीर पुत्र गजराज निवासी ग्राम राऊपुर को एक चोरी की मोटर साइकिल हीरो ग्लैमर व तमन्चा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि गिरफ्तार शातिर बाइक पर फर्जी नम्बर डाल कर चला रहा था।
पुलिस बाइक मालिक की जानकारी कर रही है। साथ ही पता किया जा रहा है कि बाइक कब और कहा से चोरी की गई थी। इधर, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई धर्मेश कुमार, विदेश राठी, कॉन्स्टेबल मंजीत कुमार, अमित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: