–अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके में गांव पचपेड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टेंपो में टककर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। मौत की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना बन्नादेवी इलाके के नगला कलार के रहने वकले 50 वर्षीय राजेश कुमार सिंह टेंपो चलाते थे। गुरुवार को वह अपने साथी संग टेंपो से गभाना की तरफ जा रहे थे। तभी पचपेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनके टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक राजेश व उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथी का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घायल व मृतक के परिजन भी खबर पाकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।