अलीगढ़ : हादसे में बाइक सवार युवक और सांड की मौके पर मौत, मृतक का भाई घायल ? गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गंगीरी रोड़ स्थित कोडिया कासिमपुर के पास बाइक सवार चचेरे तएरे भाई एक सांड से टकरा गए। हादसे में एक बैंककर्मी और सांड की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक हादसे में घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस के दो घंटे बाद पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। एम्बुलेंस कर्मियों से हाथापाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया।

 

जानकारी के मुताबिक, जनपद कासगंज के थाना सहावर के गांव बढ़ारी खुर्द निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र साहब सिंह नोयडा में आइसीआइसीआइ बैंक में नौकरी करता था।। गांधी जयंती व रविवार को छुट्टी होेने के कारण वे बाइक से घर जा रहा था। साथ मे उसका चचेरा राघवेंद्र सिंह भी सवार था। दूसरी बाइक पर चचेरा भाई जीतू व लोकेंद्र सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक बाइक गांव कोड़िया कासिमपुर के पास पहुंची, तभी एक सांड बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेश के पेट में सांड के सींग जा घुसे। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर राजेश ने माैके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ ही देर बाद सांड की भी मौत हो गई। हादसे में राजेश का साथी राघवेंद्र घायल हो गया।

इधर, पुलिस और एम्बुलेंस सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसको लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस कर्मियों से मारपीट भी कर दी। रोड़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गईं। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस समय से पहुंचती तो कम से कम युवक की जान बचायी जा सकती थी। उधर हादसे की खबर पर परिजन भी अलीगढ़ आ गए। उन्होंने बताया कि राजेश की करीब चार दिन पहले ही बैंक में नौकरी लगी थी। दो दिन की छुट्टी होने की वजह से वह गांव के साथियों के साथ घर लौट रहा था।  राजेश की करीब दस माह पूर्व ही शादी हुई थी। पत्नी व परिजन राजेश की मौत के बाद बेहाल हैं। उधर जाम की खबर पर गंगीरी व अकराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: