Aligarh में 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की क्यों होगी शुरुआत ! जानिए

अलीगढ़ :

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देने के लिए जिले में 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। यह पकवाड़ा 30 जुलाई तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य परिवार को सीमित रखने के लिए जागरूक करना एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में गति प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों एवं स्थाई साधन नसबंदी के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभार्थियों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। इससे अधिकाधिक लोग परिवार नियोजन के साधनों को अपना सके। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज त्यागी का।



सीएमओ श्री त्यागी ने बताया कि इस बार जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की जो थीम है वह “परिवार नियोजन को अपनाओ लिखो तरक्की का नया अध्याय” इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद में अंतर विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए, इसकी पूर्ण कार्य योजना तैयार कर ली गई है और सभी ब्लाक स्तरीय बैठकों को भी सम्पन्न करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि अंतरा, छाया व आईयूसीडी विधियों को समस्त केन्द्रों के माध्यम से समुदाय को लाभान्वित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

ब्लॉक स्तर पर जो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हैं, उनके द्वारा आशा व आंगनवाड़ी एवं एएनएम के माध्यम से सभी लक्ष्य दम्पत्ति तक इस जानकारी को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि वह बताई गई विधियों में से अपनाने वाली विधि का चयन कर सके। उन्होंने कहा जो हमारी टीमें हैं और जो भी उनके द्वारा विधि अपनाई जा रही है उनको उपलब्ध व प्रदान करा सकें। जिससे कि जिला चिकित्सालयों में नियमित रूप से शिवरों का आयोजन बना रहे। जिसमें स्थाई व अस्थाई दोनों विधियों को दिया जाएगा। साथ ही साथ ब्लाक स्तर पर भी स्थाई विधियों को अपनाने हेतु कैम्प प्लान कर लिए गए हैं और अस्थाई विधियों के लिए जनपद में जितने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्र हैं वहां पर सीएचओ, एएनएम, स्टाफ नर्स व एमओआईसी उन सबके द्वारा जन समुदाय में उनकी आवश्यकताओं का आकलन करते हुए उन्हें प्रदान करने की हर रणनिती तैयार कर ली गई है।



नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से मनाया जाना है। इस दौरान दम्पत्ति को परिवार नियोजन के विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों बास्केट ऑफ साइंस के विषय के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के सभी गर्भ निरोधक साधन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। पखवाड़े का उद्देश्य इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की जानकारी देना व दंपत्ति परिवार नियोजन स्थाई व अस्थाई साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि दंपत्ति लक्ष्य को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में सीएससी पर स्टाल के माध्यम से दंपत्ति परिवारों को जन समुदाय में शिवरों का भी आयोजन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: