Aligarh News : अशोक महान की जयन्ती मनाई

यूपी के जिला अलीगढ़ के ब्लॉक रोड धनीपुर में अशोक महान की जयंती मनाई गई । इस दौरान मुख्य अतिथि सपा नेत्री लक्ष्मी धनगर ने उनके फोटो चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित लोगों को सम्राट अशोक महान की जयंती की बधाई।

उन्होंने कहा कि आज 29 मार्च को अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक की जयंती पूरे भारतवर्ष में मनाई जा रही है । सम्राट अशोक ने अखंड भारत पर राज किया । वह एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि उच्च चरित्र के स्वामी थे । उन्होंने देश-विदेश में प्रेम एवम शांति का संदेश दिया । बौद्ध धर्म अपनाने के पश्चात् उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया ।

उनकी इस महानता से उनका यश एवम कीर्ति विदेशों में फ़ैल गई । 40 वर्षों के शासनकाल में सम्राट अशोक ने जो ख्याति अर्जित की वह अतुलनीय एवम अद्वितीय है । इस दौरान सुमित मौर्य, सावित्री देवी, सोना देवी, प्रीति, सर्वेश देवी, ममता, सीमा, रामखिलाड़ी, श्याम पाल सिंह, टेनी बाबू, पुष्पेंद्र सिंह अकू, शिवराज यादव, राहुल यादव, नागेंद्र बघेल, विशाल राजपूत आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: