Aligarh News : कैफे की आड़ में चल रहा हुक्का बार पुलिस ने पकड़ा, स्कूली लड़कों का लगता था जमावड़ा, संचालक सहित दो गिरफ्तार व माल बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस ने एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार को पकड़ा है। कैफे की आड़ में यहां आसपास के स्कूली बच्चो को हुक्का परोसा जाता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर संचालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। इनके पास से हुक्का सहित अन्य माल बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, क्वार्सी थाना पुलिस क्षेत्र में थी। इसी बीच मुखबिर से ख़बर मिली कि किशनपुर स्थित एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में हॉलीवुड कैफे संचालित है। जहां अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ ने अपनी पहचान अजय पुत्र सुरेश निवासी नौरंगाबाद थाना गांधीपार्क और अर्पित पुत्र राजेश निवासी मसूदबाद बताए। इनमे अजय मालिक है और अर्पित कैसे चलाने में मदद करता है।

पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट के पास कई स्कूल हैं। छापेमारी के दौरान मौके पर मोटरसाइकिल व स्कूल के बच्चो का जमावड़ा लगा था। पुलिस को देख भगदड़ मच गई। बेसमेंट में कुछ स्कूली लड़के हुक्का पी रहे थे। जोकि पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने दोनो आरोपियो को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को मौके से 4 हुक्का, पाइप, अलादीन ब्रेन फ्रीजर तम्बाकू, कोकोनट चारकोल का कोयला और 5 चिलम बरामद हुई। पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर कोर्ट में पेश किया। जहां दोनो को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: