यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के बिहारी नगर में एक युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस वक्त हुई जब उसका भतीजा चाय देने पहुंचा था। युवक का शव फंदे से लटका देख भतीजे की चीख निकल गई ।आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं पुलिस टीम ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक पत्नी के घर छोड़कर जाने से दुखी था । फिलहाल पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक सासनी गेट थाना इलाके के बिहारी नगर में रहने वाले 45 वर्षीय दीपक पुत्र राम प्रकाश वर्मा रेलवे रोड स्थित कपड़े के शोरूम पर काम करते थे। उन का छोटा भाई रॉबिन परिवार सहित आगरा में रहता है और सबसे छोटा भाई राहुल उनके घर के सामने ही मुरारी लाल के यहां किराए पर परिवार सहित रहता है।
रॉबिन और राहुल ने बताया कि कुछ साल पहले सोनिया से दीपक की शादी हुई थी। जो करीब 7 साल पहले घर छोड़कर चली गई जो बेटी थी उसको किसी को को दे दिया। बीती रात दीपक ड्यूटी के बाद घर पहुंचा तो वह परेशान देख रहा था रात्रि में वह रो भी रहा था रोते-रोते कह रहा था कि वह बहुत परेशान है। इसके बाद उसने कमरा बंद कर लिया और सोने चला गया।

इधर सोमवार की सुबह राहुल का बेटा दीपक को चाय देने के लिए कमरे में गया । जहां कमरे में पंखे से दीपक कश्यप लटका देख उसकी चीख निकल गई शोर-शराबा सुनकर राहुल उसकी पत्नी के अलावा आसपास के लोग एकत्र हो गए । लोगों की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। एसआई एसआई अंकुर चौहान ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है ।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।


