Aligarh News : फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत पांच पर दहेज हत्या की Fir ! जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के मोहल्ला सराय मियां में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए। हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगो के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, जनपद फिरोजाबाद के टूडला निवासी नीलम की शादी छह साल पहले सराय मियां निवासी अमित के साथ हुई थी। परिवार में एक पांच साल का बेटा है। पति मजदूरी करता है। परिजनों के मुताबिक शादी में हैसियत के हिसाब से खर्च किया था। लेकिन दहेज से नीलम के ससुरालीजन खुश नहीं थे। ससुरालीजन आए दिन दहेज में डेढ़ लाख रुपए की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ससुरालीजन अपनी हरकत से बाज नहीं आए।

 



आरोप है कि गुरुवार रात्रि ससुरालीजन ने मारपीट कर नीलम की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। इसके  बाद आरोपी ससुराल वाले घर से फरार हो गए। उधर सूचना मिलते ही मायके पक्ष से परिजन अलीगढ़ आ गए। मौके पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भोज दिया। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित सहित पांच आरोपीयो के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहलीगेट इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन, मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: