Aligarh News : भाकियू का प्रतिनिधि मंडल मिलेगा उपमुख्यमंत्री से – डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह

अलीगढ़ :
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री  ब्रजेश पाठक से भारतीय किसान यूनियन भानु का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को मिलकर स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की सबूतों के साथ शिकायत करेगा।


बुधवार को स्वास्थ्य मन्त्री के अलीगढ़ आगमन की सूचना पर प्रदेश महासचिव डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह क्षेत्र के किसानों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा भानुप्रताप सिंह से मिले । उन्होंने स्वास्थ्य मन्त्री से वार्ता कर अलीगढ़ आगमन पर प्रतिनिधि मंडल के मिलने की बात कही । इसके बाद उनको मिलने की अनुमति मिल गई।



डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ,हरदुआगंज अध्यक्ष बंटी जादौन, प्रदेश संगठन मन्त्री सरवन बघेल एवं विकास लोधी सहित 5 लोगो का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की समस्याओं को उनके सामने रखेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: