Aligarh News : श्रद्धालुओं से भरी बस हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो महिलाओं के हाथ कटे और कई घायल ! जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी के जिला अलीगढ़ के खेरेश्वर हाइवे स्थित जोफरी मोड़ के पास सोमवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई और काफी दूर तक सड़क पर घिट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगो ने बस के शीशे तोड़कर घायल सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। इस हादसे में दो दर्दन से अधिक महिला व पुरुष घायल हो गए। इनमे दो महिलाओं के हाथ कट गए हैं। घायलो को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, बस को लखनऊ से बुक किया था। श्रद्धालु शाहजहांपुर में माघ मेले से लौट रहे थे। सोमवार तड़के बस अलीगढ के थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर बाईपास स्थित जोफरी मोड़ के पास पहुंची थी। तभी बस अनयंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटने के साथ काफी दूर तक सड़क पर घिसट गई।

शोर शराबा सुनकर होटल मालिक आबिद खां बाहर अपने साथियों संग बाहर आ गए। घटना की सूचना कंट्रॉलरुम पर दी। आसपास के लोगो को एकत्र कर उन्होंने बस के शीशे दिए घायलो को बस से बाहर निकालन शुरू कर दिया। इसी दौरान हादसे की खबर पर एम्बुलेंस और पुलिस फोर्स मौके पर आ गई। घायलो को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

दो महिलाओं के हाथ कटे
होटल मालिक आबिद ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक था। चारो तरफ चीख पुकार मची थी। जब वह शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाल रहा था तब दो महिलाओं के हाथ कटकर अलग पड़े थे। उधर, जिला अस्पताल इमरजेंसी इंचार्ज डॉ सचिन वर्मा ने बताया सोमवार तड़के महिला पुरुष मिलाकर 29 घायल आए थे। इनमें से 15 घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है । जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायल नोएडा और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इनके परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई  है। वह लोग अलीगढ़ के लिए चल दिए। उधर, इंस्पेक्टर रोरावर ने बताया कि हादसा तड़के हुआ। चालक के मुताबिक गाय सामने आ गई और बचाने में पलट गई। जबकि मौके पर गाय नही मिली। आशंका है कि चालक को नींद की झप्पी लगी होगी। क्षतिग्रस्त बस को सीधा कराकर घटनास्थल के पास से हटा दिया है। घायलों में कुछ की हालत गम्भीर है।

ये हुए घायल

कुंती देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी सेक्टर 12, नोएडा। विनोद कुमार सिंह पुत्र सुखदेव सिंह सेक्टर 45, नोएडा। निर्मला सिंह पत्नी विनोद सिंह सेक्टर 45, नोएडा। इंदिरा शर्मा पत्नी प्रवीण शर्मा सेक्टर 45, नोएडा। सीमा पत्नी धनवीर निवासी सेक्टर 45, नोएडा। शकुंतला देवी पत्नी सुरेश निवासी सेक्टर 45, नोएडा। उर्मिला देवी पत्नी मूलचंद निवासी लक्ष्मी नगर, दिल्ली। आशा देवी पत्नी वीरेंद्र राय निवासी सेक्टर 45, नोएडा। रेखा पत्नी अनिल चौहान निवासी चेतनापूरा, मेरठ। अवधेश सिंह पुत्र सुखदेव निवासी सेक्टर 45, नोएडा। गिरिजा देवी पत्नी अवधेश निवासी सेक्टर 45, नोएडा। सुमन तिवारी पत्नी मनोज तिवारी निवासी सेक्टर 45, नोएडा। पूजा पत्नी चंदन सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा।

कमलेश पत्नी ब्रह्मपाल सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। मिथिलेश पत्नी रविंद्रबाबू निवासी सेक्टर 45, नोएडा। रविंद्र बाबू पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। कामनी पत्नी रोहित निवासी सेक्टर 45, नोएडा। रोहित पुत्र उत्तम सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। भगवती पत्नी धर्मपाल निवासी सेक्टर 45, नोएडा। पूजा गुप्ता पत्नी रमेश गुप्ता निवासी सेक्टर 99, नोएडा। चंदन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। मनीष कुमार पुत्र चंद्रशेखर सिंह निवासी सेक्टर 45, नोएडा। सोढ़ी शर्मा पुत्र इंद्रपाल शर्मा निवासी सेक्टर 45, नोएडा। उमाशंकर पुत्र महेश निवासी महोली जिला सीतापुर, (बस चालक)। परिचालक अजय निवासी लखीमपुर खीरी। मनोज तिवारी पुत्र श्रीकांत निवासी सेक्टर 45, नोएडा। सरिता सक्सेना पत्नी धीरेंद्र सक्सेना निवासी सेक्टर 45 नोएडा हादसे में घायल हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: