उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके की एक कालोनी में रहने वाले एक सिपाही ने खाकी पर कालिख पोत दी। सिपाही क्षेत्र की रहने वाली महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। इतना ही नही, विरोध करने पर पति की हत्या करने तक की धमकी दी है। आरोपी सिपाही वर्तमान में जिला रामपुर में तैनात है। घटना के बाद से पीड़ित महिला दहशत में है। महिला ने क्वार्सी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, क्वार्सी इलाके की एक कालोनी में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि घर के पास ही एक फायर विग्रेड कर्मी रहता है और रामपुर में तैनाती है। आरोपी का महिला के घर पर आना-जाना था। बीते दिनों आरोपी सिपाही ने महिला पर अश्लील करना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला ने आरोपी को घर आने से मना कर दिया। तभी से आरोपी सिपाही महिला से खुन्नस मानने लगा। आरोप हैं कि सिपाही महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति व मायके पक्ष के लोगों को दी।
पीड़ित महिला की बातें सुनकर परिजनो के होश उड़ गए। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी का विरोध किया तो वह मारपीट पर ऊतारू हो गया। जोकि पीड़िता के पति की हत्या की धमकी दे रहा है। क्वार्सी इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि महिला ने पड़ोसी पर ही आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

