Amu News : पर्याप्त नींद छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी : एसएसपी नीरज जादौन

प्रभावी समय प्रबंधन और अनुशासन छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यकः एसएसपी अलीगढ़ 

अलीगढ़ : अनुशासित जीवन को मानसिक मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि समय का सही प्रबंधन, नियमित दिनचर्या और पर्याप्त नींद छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित “मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद” विषयक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। नियमित दिनचर्या और अच्छी आदतें तनाव कम करती हैं तथा एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन कोई बंधन नहीं, बल्कि तनाव और भ्रम से मुक्ति का मार्ग है।

एएमयू में कार्यक्रम के दौरान मंचासीन एसएसपी नीरज जादौन व अन्य

कार्यक्रम का आयोजन विकारुल मुल्क हाल द्वारा विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक (ब्वायज) के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी, निदेशक, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र, ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सहानुभूति पर आधारित संवाद और संस्थागत सहयोग व्यवस्था सुरक्षित एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ शिक्षण परिसर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

स्वागत भाषण में प्रोवोस्ट प्रो. नौशाद अली पीएम ने कहा कि छात्रों के लिए ऐसा सुरक्षित और समावेशी वातावरण होना चाहिए, जहां वे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा कर सकें और निःसंकोच मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें :- 

एएमयू में कार्यक्रम के दौरान मंचासीन व वक्ता

https://thekhabarilaal.com/amu-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0/

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में फराह सरोश, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नर्चरलाइफ, प्रो. देवोश्री अखौरी (नैदानिक मनोविज्ञान) तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने भावनात्मक जागरूकता, मानसिक दृढ़ता, तनाव प्रबंधन और वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के विषय में अपने विचार साझा किए।

सत्र में 500 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। प्रश्नोत्तर और संवाद के दौरान छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम की उपयोगिता स्पष्ट हुई।
अंत में डॉ. फैजान अहमद, जनरल वार्डन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अब्दुल अजीज और मंजूर अहमद ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: