Big News Aligarh : सड़क हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत व एक घायल | the khabarilaal

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत 

अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाएं 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

एक घायल का उपचार जारी 

 

अलीगढ़ : दो विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिये। वहीं, हादसे में घायल एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर से परिजन बेहाल हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, थाना महुआखेड़ा इलाके के गांव चिरौलिया के रहने वाले 58 वर्षीय रामस्वरुप  सासनीगेट क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटी है और पत्नी की कुछ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। अन्य दिनों की तरह  सोमवार रात्रि राम स्वरूप फैक्टी से ड्यूटी के बाद भाई सुभाष के साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में मुकंदपुर तिराहे के पास बाइक पहुंची थी। तभी सामने से आती दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में दोनों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सुभाष का अभी उपचार चल रहा है। वहीं, इन हादसे में घायल हुुुए दूसरी बाइक युवकों इलाज के लिए प्रराइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर से मृतक के परिजनों का बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, दूसरा हादसा जनपद एटा से जुड़ा है। थाना  पटियाली इलाके के गांव रूस्तमपुर के रहने वाला 28 वर्षीय  संजू खेतीबाड़ी करता था। उसके परिवार में एक बेटा व पत्नी है। सोमवार को संजू खेत पर गया था। जहां से वह बाइक से घर वापस जा रहा था। बाइक गांव के पास पहुँचती है। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।

 

हादसे में संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। यहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान संजू की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। परिजन शव को एटा लेकर चले गए। मौत की खबर से संजू के परिजन बेहाल हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: