यूपी के जिला फिरोजाबाद के राजा का ताल स्थित एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद समाजवादियों का क्षेत्र रहा है। नेताजी ने जब भी आह्वान किया, इस क्षेत्र की जनता ने पूरा समर्थन किया है। मैं फिरोजाबाद के साथ मैनपुरी की जनता के बीच रहा हूं। सपाइयों ने पूरा समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जनता तक बात पहुंचाने का काम करेंगे। हर वर्ग के बीच सपा जाएगी। जो काम सपा ने कराया, वह काम कोई नहीं कर सका। लखनऊ स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय बनाने का काम सपा सरकार ने किया था। भाजपा ऐसी पार्टी है जो दूसरों के काम को अपना बनाती है। फिरोजाबाद के समीप बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली है। बटेश्वर को हमने भगवान विष्णु के नाम पर करने की मांग की थी।
मुगल गार्डन को अमृत उद्यान बना दिया। सपा की योजनाओं पर भाजपा ने अपना नाम कर दिया। अर्थव्यवस्था गड़बड़ हो गई है शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। भाजपा दावा करती थी कि एक उद्योगपति नंबर एक पर होने जा रहा है, वह कहां पहुंच गए। ऐसे में कई बैंक डूब जाएंगी। मुझे यादव है कि एक बार सरकार ने प्राइवेट कंपनी में पीएफ का पैसा लगा दिया, जब कंपनी डूबी और फंड भी डूब गया। अब एलआईसी, एसबीआई का पैसा डूब रहा है। अब भारत के एक लाख करोड़ का मामला है।
भाजपा को बताना चाहिए कि वह उद्योगपतियों को डूबने से कैसे बचाएगी राजनीति में रामचरित मानस के प्रवेश पर अखिलेश यादव बोले कि बीजेपी जान बूझकर महंगाई पर बात नहीं कर रही। बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही। एक लाख करोड़ का खाने के तेल का कारोबार है। आटा महंगा हो गया है। रामचरित मानस और रामायण की चौपाई पर मैं मुख्यमंत्री से पूछूंगा कि शूद्र कौन हैं। हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं। जिस पर हमें आपत्ति है, उस पर हम सदन में पूछेंगे। कुछ लोग हमारे बारे में कह रहे हैं कि हमारे कोई पूर्वज नहीं है।
हम अपना डीएनए टेस्ट कराने को तैयार हैं और बीजेपी वाले अपना टेस्ट करा लें, पता चल जाएगा। भाजपा ने किसानों की आय दोगनी करने का वादा किया था। सपा चाहती है जातिगण जनगणना होनी चाहिए। इन्वेस्टर सबमिट के सवाल पर बोले कि इसके सबसे बड़े इन्वेस्टर और मुख्य अतिथि ही डूब गए। पहले दो डिफेंस एक्सपो और इन्वेस्टर सबमिट के बाद तीसरी बाद यह मीट करने जा रहे थे। निकाय चुनाव में सपा पूरी दमदारी से लड़ेगी। अंडर 19 विश्व कप वूमैन टीम की खिलाड़ी सोनम यादव को बधाई दी।
रिपोर्ट : सौरभ शर्मा