Jhansi News : बिना टिकट पकड़े 970 लोगों से वसूला 7.15 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

 

झांसी : वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशि कांत त्रिपाठी के निर्देशन एवं सहायक मंडल वाणिज्य प्रबन्धक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 970 यात्रियों को अनियमित यात्रा एवं बिना टिकट पाए जाने पर ₹ 7.15 लाख जुर्माना वसूला गया। अभियान से लोगों मे खलबली मच गई।

इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, के पी आरमो ,अब्दुल अज़ीज़ सुरजीत सिंह आर के वर्मा राकेश शर्मा एवं आसिफ अली आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – प्रवीण भार्गव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: