यूपी के बदायूं में दिन दहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई । ‘गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हांलांकि मोहल्ले के एक अधेड़ व्यक्ति की गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है ।
घटना बदायूँ के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा जाटों वाली गली का है । जहाँ एक अधेड़ को गोली मार-कर आरोपी फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । दिन-दहाड़े हुई घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी से कोई रंजिश होने से इनकार किया है ।इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।
घायल अधेड़ श्रीओम पुत्र रामदास सदर कोतवाली क्षेत्र के पनवाड़ी मोहल्ले का रहने वाला है और स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। घायल अपने माता-पिता से मिलने मोहल्ला कबूलपुरा जाटों वाली गली में जा रहा था । तभी किसी अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी और व फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जाँच पड़ताल कर आगे की कार्य वाही में जुट गई है ।
रिपोर्ट – विजय गौतम

