अलीगढ़ में 920 किलो सॉस जब्त, 330 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई

अलीगढ़

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने अलीगढ़ में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 920 किलो सॉस जब्त की गई, जबकि 330 किलो खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

FSDA अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान कई खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। टीम ने दुकानों से विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने भी संग्रहित किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

कार्रवाई के दौरान लगभग 180 लीटर मीठी चटनी भी अनुपयोगी पाए जाने पर नष्ट कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FSDA की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी जनपद भर में विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

🗣️ अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: