पढ़िए किस विधायक के लिए भाजपाईओ ने किया हवन

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरौली विधानसभा से विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की शीघ्र स्वास्थ्य ठीक होने के लिए हवन किया और ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। आपको बता दें कि बीते दिनों विधायक दलवीर सिंह को अटैक पड़ने से उनका मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जिसके चलते उनके भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी लगातार पूजन व हवन कर रहे हैं। वह जल्द स्वस्थ होकर उन सभी के बीच में आएं।

सोमवार को गांव तलासपुर कलां में विधायक दलवीर सिंह के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन का आयोजन किया गया। प्रभु से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई । जिसमें वार्ड पार्षद विजय तोमर, भाजपा कार्यकर्ता व बघेल समाज के लोग मौजूद रहे। वार्ड 42 से पार्षद विजय तोमर ने बताया विधायक जी का स्वास्थ्य जल्द ठीक हो इसके लिए प्रभु से हवन करके कामना की गई । विधायक जी हम सभी के मार्गदर्शक है। युवा नेता हरेंद्र सिंह ने बताया की बीते दिनों से विधायक जी का लगातार इलाज भी चल रहा है। जिसके लिए हवन किया और प्रभु से कामना की कि वह शीघ्र ठीक हो और हम सभी का बार फिर मार्गदर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: