अलीगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से नहर में गिरकर सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी की मौत, एक महिला चोटिल ? जानिए क्या है मामला

उत्तरप्रदेश के जिला के थाना जवां इलाके के अनूपशहर रोड स्थित धार्मिक स्थल से लौट रही दो महिलाओ को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। हादसे में नहर में गिरकर डूबने से सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी की मौत हो गई और दूसरी महिला।चोटिल हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, सिकन्दर पुर की रहने वाली 50 वर्षीय सरोज देवी पत्नी महावीर प्रसाद शर्मा गुरुवार को पड़ोसन नगीना के साथ अनूपशहर रोड स्थित धर्मिक स्थल पर दर्शन करने गई थी। गुरुवार की दोपहर सुमेरा नहर के पास दोनो महिलाएं पहुँची थी। तभी उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सरोज देवी नहर में गिर गई और नगीना चोटिल हो गई। चीखपुकार सुनकर राहगीर एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नगीना को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस और परिजनों ने करीब पौने घण्टे की खोजबीन कर नहर से सरोज देवी को बाहर निकाला। उनको स्वास्थ्य केंद्र जवां लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

 

परिजनों ने बताया कि, महावीर प्रसाद शर्मा यूपी पुलिस से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त थे। उनकी बीमारी के चलते कुछ माह पहले मौत हो चुकी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: