अलीगढ़ : बाइक सवारों ने किसान से पता पूछा और गोली मारकर हुए फरार, हालत गम्भीर ! जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना गोंडा इलाके के गांव डिग्सारी में बाइक सवार हमलावरों ने पता पूछने के बाद बुजुर्ग किसान को गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। हालत गंभीर देखते हुए उनको जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से कर दी है घटना के पीछे कारण जानने में पुलिस टीम जुटी है



जानकारी के मुताबिक, गोंडा क्षेत्र के गांव डिंगसारी निवासी किसान महेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह अपने खेत पर पशुओं की रखवाली करने के लिए गए थे। सड़क किनारे बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उनसे खैर जाने का रास्ता पूछा। महेंद्र सिंह ने उनको जानकारी दी, तभी बाइक सवार ने उनको गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए।

शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों भी मौके पर पहुंच गए और घायल किसान को थाने लेकर पहुंचे। आनन फानन में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार महेंद्र सिंह की किसी से भी कोई रंजिश नही है। उनको गोली किसने और क्यों मेरी, इसकी कोई जानकारी नही है। घटना के बाद उनके भी होश उड़े हुए है।

इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तेहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: