रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास ! परिजनों ने कराया भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला हाथरस के थाना सहपऊ इलाके में किशोरी ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसको परिजनों ने बचा लिया। किशोरी का इलाज स्वास्थ्य केन्द्र सादाबाद में चल रहा है।



बता दें कि, पीड़ित किशोरी गुरुवार की रात छत पर बेहोशी का हालत में नग्न अवस्था में मिली थी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही युवक पर पोक्साे अधिनियम और रेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना से आहत किशोरी ने शनिवार की सुबह आत्मघाती कदम उठाकर जान देने की कोशिश की। पीड़िता ने सुसाइड नोट लिखकर आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई कर मांग की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

 


00000

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल साइड फेसबुक पर विवादित पोस्ट के साथ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने सादाबाद के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफविभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नितिन पचौरी सादाबाद की आनंद नगर कालोनी का रहने वाला है। उसने शुक्रवार को अपनी फेसबुक आइडी से मुख्यमंत्री योगी के बारें में अमर्यादित पोस्ट डाली। इस पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी नितिन का गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यवाही करने में जुटी है।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: